Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डपूजा रानी रावत को किया उत्तराखंड यंग कांग्रेस सेवादल का प्रदेश प्रवक्ता...

पूजा रानी रावत को किया उत्तराखंड यंग कांग्रेस सेवादल का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त

देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई की संस्तुति पर उत्तराखंड राज्य कांग्रेस सेवादल के प्रभारी डा. अमरजीत सिंह द्वारा पूजा रानी रावत को उत्तराखंड यंग कांग्रेस सेवादल का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

पूजा रानी रावत ने इस नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कांग्रेस सेवादल के कार्यक्रमों व उद्देश्यों को प्रदेश के युवाओं तक ले जाने के साथ उन्हें सेवादल के उद्देश्यों व विचारधारा से जोड़ने की कोशिशों में तेजी से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

पूजा रानी रावत का कहना है कि प्रदेश में महिलाओं के सामाजिक राजनैतिक व आर्थिक उत्थान की दिशा में संवाद व नीतियों का निष्पादन किया जाना अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमे महिला आरक्षण से लेकर महिला शिक्षा स्वास्थ्य आदि महत्वपूर्ण पहलू हैं जिन पर आक्रामक संवाद की आवश्यकता है।

पूजा रानी रावत ने बताया कि वे स्वतन्त्रता आंदोलन में महात्मा गांधी के विचारों एवँ उनके योगदान से अत्यंत प्रभावित हैं व उनका मानना है कि कांग्रेस के आचार व्यवहार में महात्मा गांधी जी के विचारों का समावेश है जिसे युवाओं तक ले जाने की आवश्यकता है एवं वे इसके लिए प्रयासरत रहेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments