Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डशिक्षक संघ ने मांगों लेकर रैली निकाल किया प्रदर्शन

शिक्षक संघ ने मांगों लेकर रैली निकाल किया प्रदर्शन

देहरादून: विभिन्न मांगों को लेकर  उत्तराखंड के शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आन्दोलन का बिगूल फूंक दिया है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में रविवार को राजकीय शिक्षक संघ ने विशाल  रैली निकालकर प्रर्दशन किया।

रविवार को सरकार की अनदेखी से नाराज प्रदेशभर के राजकीय शिक्षक देहरादून में जुटे और परेड ग्राउंड से दिलाराम चौक तक विशाल जागरण रैली निकालकर सरकार तक आवाज पहुंचाने का प्रयास किया।

राज्य के शिक्षकों की सरकार से मांग है कि एलटी से प्रवक्ता और प्रवक्ता से प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति की सूची निर्गत की जाय साथ ही मासिक परीक्षा साल में दो बार अर्धवार्षिक परीक्षा से पहले और दो बार अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद आयोजित की जाये। अंतर मंडलीय स्थानांतरण सूची भी निर्गत की जाये।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि राजकीय शिक्षक संघ में सभी शिक्षकों को मत का अधिकार दिया जाये साथ ही 5400 ग्रेड पे पाने वाले प्रवक्ता शिक्षकों को राजपत्रित घोषित किया जाये।

उनकी मांग है कि सातवें वेतनमान के तहत पद्मावती वेतनमान पर वेतन वृद्धि देना और वरिष्ठ और कनिष्ठ की वेतन विसंगति को दूर किया जाये। उप प्रधानाचार्य के पदों का भी जल्द से जल्द सृजन किया जाए।

शिक्षक संघ ने सरकार को चेतावनी की देते हुए कहा है कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। जिसके तहत 16 अक्टूबर को 13 जनपदों में ब्लॉक कार्यकारिणी एवम् जनपद कार्यकारिणी द्वारा जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 26 अक्टूबर को दोनों मंडल कार्यकारिणी मंडल मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी। 30 अक्टूबर को प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments