Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डबीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा...

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

बदरीनाथ/देहरादून। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के भी निर्देश दिए। बीकेटीसी अध्यक्ष श्री केदारनाथ धाम से आज श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ पहुंचने के बाद उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये तत्पश्चात अधिकारियों की बैठक ली। बताया कि मंगलवार तक 1537740 (पंद्रह लाख सैंतीस हजार सात सौ चालीस) तीर्थयात्री भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंच गये है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा तथा  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में सामूहिक प्रयासों  से चारधाम यात्रा का सफल संचालन हो रहा है‌‌।
  बैठक के बाद उन्होंने संत कुटीर तक मातामूर्ति मंदिर  मार्ग स्थिति दर्शन पंक्ति का निरीक्षण किया। तीर्थयात्रियों से उनकी समस्यायें सुनी तथा सुझाव भी मांगे। दर्शन पंक्ति मार्ग पर साफ-सफाई व्यवस्थाएं अधिक दुरस्त करने के निर्देश दिए। वीआईपी काउंटर में हैली तथा प्रोटोकॉल द्वारा आनेवाले तीर्थयात्रियों का विवरण जाना भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर किये जा रहे मरम्मत कार्यों का भी अवलोकन किया। बीकेटीसी अध्यक्ष ने श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर, मंदिर गर्भ गृह में दर्शन व्यवस्था को करीब से देखा निर्देश दिये कि किसी भी यात्री को दर्शनों में परेशानी न हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित रहे तथा अतिथि देवो भवः की भावना बनी रहे। बीकेटीसी अध्यक्ष ने मंदिर तोषाखाना( भंडार गृह) के स्टाक रजिस्टर की भी पड़ताल की तो पूजा काउंटर का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने मंदिर समिति कार्यालय तथा खजाना कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की ताकीद की। इस दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चैहान, अजीत भंडारी आदि भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments