Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डभगवान बदरीविशाल एवं बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे प्रसिद्ध क्रिकेटर सुरेश...

भगवान बदरीविशाल एवं बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे प्रसिद्ध क्रिकेटर सुरेश रैना

देहरादून। देश के प्रसिद्ध अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना ने आज पूर्वाह्न को भगवान बदरीविशाल तथा अपराह्न को भगवान श्री केदारनाथ के दर्शन किये वह हैलीकॉप्टर से बदरीनाथ-केदारनाथ  धाम पहुंचे। दोनों जगह हैली पेड पर  श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति, क्रिकेट प्रेमियों, तीर्थपुरोहित समाज उनके स्वागत को पहुंचे थे। आज पूर्वाह्न 11 बजे हैलीपेड से सुरेश रैना सीधे बदरीनाथ मंदिर पहुंचे।मंदिर में दर्शन किये पूजा अर्चना की।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने क्रिकेटर सुरेश रैना को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद अंगवस्त्र भेंट किया। इसके बाद सुरेश रैना केदारनाथ को रवाना हुए। अपराह्न दो बजे सुरेश रैना केदारनाथ धाम पहुंचे। मंदिर में दर्शन किये। केदारनाथ मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने सुरेश रैना का स्वागत किया। क्रिकेटर सुरेश रैना के बदरीनाथ तथा केदारनाथ  पहुंचने पर उनको देखने हेतु बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों तथा उनके समर्थकों स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा क्रिकेटर रैना ने सभी प्रसंशको का अभिवादन किया तथा सभी को धन्यवाद दिया। आज ही पूर्वाह्न उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव ने भी पारिवारिक सदस्यों के साथ भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments