Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डदुग्ध उत्पादन को लेकर सात दिवसीय प्रशिक्षिण शिविर प्रारंभ

दुग्ध उत्पादन को लेकर सात दिवसीय प्रशिक्षिण शिविर प्रारंभ

कोटद्वारः नगर निगम की महापौर हेमलता नेगी एवं प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने सिद्धबली एजुकेशनल ग्रुप किशनपुरी के तत्वावधान में आयोजित दुग्ध विकास योजना के तहत संचालित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कर दिया है।

वार्ड नं. 37 स्थित किशनपुरी में दुग्ध विकास योजना के तहत आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि दुग्ध विभाग के विभागीय अधिकारियों के द्वारा दुग्ध योजना के तहत चालीस महिला एवं पुरूषों को दुग्ध उत्पादन से सम्बधित प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिसमें दुग्ध उत्पादन की गुणवत्ता एवं क्षमता बढाने की बारीकियों सहित बैंकों से ऋण लेने की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान केद्रित किया जायेगा।

कहा कि दुग्ध उत्पादन करने वाले बेरोजगार महिला एवं पुरूषों को बगैर ब्याज का एक लाख तक ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध करवाया जायेगा।

पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि इस इस प्रकार की योजनाऐं सरकारों के द्वारा चलायी जाती रही है, कहा कि बेरोजगारो को इस प्रकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ उठाने की जरूरत है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब एवं बेरोजगार लोगों की आर्थिक स्थित बेहतर हो सके।

नगर निगम की महापौर ने भी प्रशिक्षण ले रहे महिला पुरूषों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाऐं देते हुए उत्कृष्ट प्रशिक्षण की अपेक्षा की।

इस मौके पर प्रशिक्षण के संचालक संजय द्विवेदी, जितेन्द्र सिंह रावत, पार्षद सुखपाल शाह, पूर्व प्रधान हरि सिंह रावत, राजेन्द्र चैहान, नरेन्द्र सिंह, महेश सहित प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments