Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डनृसिंह भगवान के दर्शन करने जोशीमठ पहुंचे एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी

नृसिंह भगवान के दर्शन करने जोशीमठ पहुंचे एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी

जोशीमठ। भारतीय वायुसेना एयर चीफ मार्शल वीआर चैधरी ने आज अपराह्न ज्योर्तिपीठ जोशीमठ पहुंच कर भगवान श्री नृसिंह बदरी के दर्शन किये उनके साथ पारिवारिक सदस्य तथा वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी दर्शन को पहुंचे। एयर चीफ मार्शल आर्मी हैलीपेड से अपराह्न साढे चार बजे श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचे जहां उपजिलाधिकारी जोशीमठध् श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उप मुख्य कार्याधिकारी कुमकुम जोशी ने एयर चीफ मार्शल की अगवानी की।
इसके बाद एयर चीफ मार्शल श्री नृसिंह मंदिर दर्शन को गये तथा भगवान नृसिंह बदरी की विशेष पूजा में शामिल हुए। नृसिंह मंदिर पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने स्वास्तिवाचन किया तथा विशेष पूजा संपन्न करवायी। मंदिर समिति की ओर से उप मुख्य कार्याधिकारी कुमकुम जोशी ने एयर चीफ मार्शल को श्री नृसिंह भगवान का प्रसाद भेंट किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि एयर चीफ मार्शल ने नृसिंह मंदिर परिसर के निकट दुर्गा मंदिर, श्री तिमुंडिया वीर मंदिर,आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के भी दर्शन किये। पांच बजे अपराह्न तक एयर चीफ मार्शल श्री नृसिंह मंदिर में दर्शन एवं पूजा कार्यक्रम में में रहे। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चैहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments