Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्कृष्ट कार्य करने वाले 80 लोगों को एक्सीलेंसी आईकॉनिक अवार्ड दिया गया

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 80 लोगों को एक्सीलेंसी आईकॉनिक अवार्ड दिया गया

देहरादून। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को थ्री फिंगर एंटरटेनमेंट लिमिटेड  की ओर से  एक्सीलेंसी आईकॉनिक अवार्ड  से सम्मानित किया गया, यह कार्यक्रम बेंगलुरू स्थित नोवोटल होटल  में आयोजित की गई, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड के मशहूर अदाकारा  अमीषा पटेल ने शिरकत की एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 80 लोगों को सम्मानित किया गया। विशेष अतिथियों के रूप में आर. गोपीनाथ राव (उपनिदेशक, एमएसएमई विकास और सुविधा कार्यालय, भारत सरकार), के राधा देवी, नारी शक्ति पुरस्कार विनर,  बीके जया  के साथ-साथ थ्री फिंगर एंटरटेनमेंट  की ओर से अरुण जी संस्थापक और निदेशक, आशु सैनी निदेशक एवं सुनील कुमार बिजनेस हेड मौजूद रहे।
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते  हुए गदर 2 फिल्म  में  अपने अभिनय से  लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री अमीषा पटेल ने  आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के अवार्ड सेरेमनी नियमित रूप से होनी चाहिए ताकि समाज में जो भी लोग अच्छे कार्य कर रहे हैं उनको  सराहा जा सके और यह काम नियमित रूप से समाज के भलाई के लिए चलती रहे।  वही अपने संबोधन में बीके जया ने  लोगों को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित  किया एवं  स्टार्टअप्स और एंटरप्रेन्योर्स को  बढ़ावा देने के लिए युवाओं से आवाहन भी किया कि आप नए विचारों के साथ  आगे आए और पारंपरिक चीजों को अपनाते हुए  नए-नए कार्य क्षेत्र का निर्माण करें एवं लोगों को मदद करें। मीडिया एवं लोगों से बात करते हुए थ्री फिंगर एंटरटेनमेंट  के  संस्थापक और निदेशक अरुण जी  बताते हैं एक्सीलेंसी आईकॉनिक अवार्ड  पाने वाले लोगों में मुख्य रूप से  हेल्थ, एजुकेशन, बिजनस, इंटरप्रेन्योर, आर्ट , लिटरेचर, कला, सहित अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल हुए हैं। इस अवार्ड के विजेताओं का सलेक्शन जूरी टीम के द्वारा किया जाता है जिसमें सभी क्षेत्रों से एक एक्सपर्ट  को शामिल किया जाता है और उनके  द्वारा निर्धारित किए गए शर्तों को  पूरा करने के बाद ही अवार्ड  लेने वाले लोगों का सेलेक्शन किया जाता है। यह सम्मान समाज के उन वर्गों को समर्पित है जो  सालों से संघर्ष करते हुए समाज में अपना योगदान देते आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments