Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री गणेश जोशी ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में शक्ति स्वरूपा कन्याओं...

मंत्री गणेश जोशी ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में शक्ति स्वरूपा कन्याओं का लिया आशीर्वाद

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज भाजपा महानगर देहरादून द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर  पर मसूरी विधानसभा की सेवा बस्तियों की बालिकाओं का सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में सैकडौं की संख्या में पहुंची कन्याओं का चरण धोकर, तिलक मोली बांधकर चुनरी औढ़ाकर भोजन कराकर भेंट और उपहार देकर सामूहिक पुजन कर शक्ति स्वरूपा कन्याओं का आशिर्वाद प्राप्त किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नवरात्र का अनुष्ठान आध्यात्मिक शक्ति के साथ-साथ सामाजिक एकता के माध्यम से राष्टीय एकता का मजबूत करने का अवसर होता है। उन्होंने कहा कि नवरात्र का पर्व नारी शक्ति के सम्मान का भी प्रतीक है। इस अवसर पर मंत्री ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति ज्योति प्रसाद गैरोला, अध्यक्ष राज्य सलाहकार संविदा बोर्ड कैलाश पंत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा जोशी मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments