Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्ड21 अक्टूबर को क्रिएटिव हब के साथ होगा गरबा मस्ती का लुफ्त

21 अक्टूबर को क्रिएटिव हब के साथ होगा गरबा मस्ती का लुफ्त

-बंगाल के कल्चर की दिखेगी झलक

देहरादून: क्रिएटिव हब का डांडिया एवं गरबा इवेंट 21 अक्टूबर को लग्जरिया फॉर्म में होने जा रहा है इसके लिए दो दिन की मुफ्त क्लासेस आज व कल आयोजित की गई है। वहीं इस बार आयोजन में बंगाल के कल्चर की झलक भी देखने को मिलेगी।

आयोजक मीतू बंसल ने बताया कि क्रिएटिव हब जो की एक वेडिंग प्लानिंग कंपनी है जो सगाई से विदाई तक करवाते है को डांस म्यूजिक आदि क्षेत्र में एक व्यापक अनुभव है । पारंपरिक और पश्चिमी नृत्य के साथ-साथ अपने शहर का पारंपरिक गरबा प्रस्तुत करना और डांडिया रास लगातार करवाने का 12 बार सफल आयोजन करवाने का भी श्रेय क्रिएटिव हब को जाता है।

मीतू ने कहा की अब उनको अपने 13वें संस्करण की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। इस वर्ष भी यह आयोजन लक्सुरिया फार्म बाय द सॉलिटेयर कैनाल रोड पर स्थित है में होगा जिसमे दिल्ली के नवाब साहब का डीजे होगा जो हर साल धूम मचाता है। वहीं इस बार नया ये रहेगा कि लोगों को बंगाल के कल्चर की झलक भी देखने को मिलेगी वहीं। इस बार हिमालयन ट्री एवं बीकानेर वाला की ओर से लोगों के लिए उपहार भी रहेंगे।

इस आयोजन के मुख्य आकर्षण, गरबा मंडली द्वारा मंच प्रदर्शन, डीजे बैंड ,ग्रीन बाय गूंज रीसाइक्लिंग उत्पाद, चयनात्मक स्टॉल प्रदर्शन, खाने के स्टॉल, पारंपरिक डांडिया राउंड, प्रैक्टिस क्लासेस, ढेर सारे पुरस्कार, हरा-भरा स्थल, आयोजन में सर्वोत्तम सुरक्षा, मैत्रीपूर्ण और पारिवारिक माहौल, पर्याप्त पार्किंग स्थान रहेगा।

मीतू बंसल ने बताया की उनको बहुत हर्ष और गर्व महसूस होता है की हम 13वें साल भी एक सफल आयोजन करने जा रहे हैं और इस कार्यक्रम में लगभग 700 लोगों के आने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments