Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने किया ‘टी0बी0 सील’ का अनावरण

राज्यपाल ने किया ‘टी0बी0 सील’ का अनावरण

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में टीबी एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के टी.बी के प्रति जनजागरूकता अभियान ‘‘टी0बी0 सील’’ का अनावरण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने टी0बी0 एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड को ‘‘टी0बी0 सील’’ अभियान के लिए रु. 1.25 लाख देने की घोषणा की। टी0बी0 रोग के प्रति जनजागरूकता अभियान के तहत ‘‘टी0बी0 सील’’ का अनावरण किया जाता है, जिसका मूल्य 05 रु. है। इससे संचित धनराशि का उपयोग टी0बी0 रोग के प्रति जनजागरूकता अभियान में संस्था द्वारा खर्च किया जाता है। एसोसिएशन 2008 से राज्य में क्षय रोग के प्रति दूरस्थ क्षेत्रों में जनजागरूकता एवं चिकित्सा शिविर आयोजित कर रही है।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड ने 2024 तक प्रदेश को टी0बी0 मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने में जनजागरूकता के साथ-साथ लोगों के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों को टी0बी0 के शुरूआती लक्षणों की पहचान हेतु जागरूक करना चाहिए, प्रारंभिक अवस्था में टी0बी0 का इलाज किया जाए तो रोगी पूरी तरह से ठीक हो जाता है। राज्यपाल ने कहा कि सभी विश्वविद्यालय इस जनजागरूकता अभियान में अपना पूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने एसोसिएशन द्वारा संचालित विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी ली और उनकी सराहना की। इस अवसर पर महासचिव पूनम किमोठी, अध्यक्ष देव सिंह जंगपांगी, कोषाध्यक्ष जी.डी. चैकियाल, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. महावीर सिंह, डॉ. ए.के. सिंह उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments