Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डनदियों में गंदगी प्रवाहित करने पर रोक लगाने के डीएम ने दिए...

नदियों में गंदगी प्रवाहित करने पर रोक लगाने के डीएम ने दिए निर्देश

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कक्ष में संपन्न हुई।    
बैठक में जिलाधिकारी ने जिला गंगा समिति के अधिकारियों से चर्चा करते हुए वर्तमान में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही जनपद अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर नदियों में दूषित जल, अपशिष्ट कचरा तथा अन्य प्रकार की गंदगी प्रवाहित करने पर रोक लगाने के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिये।
       बैठक में जिलाधिकारी ने आईटीबीपी से आये अधिकारियों से भी एसटीपी टैंक निर्माण के संबंध में जानकारी लेते हुए सेना की तर्ज पर एसटीपी टैंक का निर्माण करने को कहा। जिलाधिकारी ने आईटीबीपी से आये अधिकारियों को सेना द्वारा निर्मित एसटीपी टैंक का निरीक्षण कर तदानुसार कार्य करने को कहा।
      बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को जनपद के नदी घाटों पर नियमित साफ- सफाई व्यवस्था बनाये रखने, प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णतया रोक लगाने, जनपद के थल क्षेत्र एवं रामगंगा नदी व अन्य नदी क्षेत्रों में नियमित सफाई अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये। बैठक में डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, डीडीओ रमा गोस्वामी, आईटीबीपी के अधिकारियों सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments