Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डपीएम मोदी केदारपुरी में मना सकते हैं दीवाली

पीएम मोदी केदारपुरी में मना सकते हैं दीवाली

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर उत्तराखण्ड आने वाले है। इसके लिए भाजपा उत्साहित नजर आ रही है।
सूंत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री दीपावली पर उत्तराखण्ड पहुंच केदारपुरी में बाबा की पूजा अर्चना कर दीयोत्सव मना सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस दौरे का कोई अधिकारिक या सरकारी कार्यक्रम नहीं आया है। लेकिन यह कोई अप्रत्याशित बात नहीं है। इससे पूर्व भी चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा केदार के दर पर आते रहे है और ध्यान साधना करते रहे है। इससे पूर्व 15 नवम्बर को भैयादूज के मौके पर केदारनाथ मन्दिर के कपाट बंद होने के समय उनके उत्तराखण्ड आने की खबर आयी थी। अगर 12 नवम्बर को दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखण्ड आते है तो यह उनका एक माह में उत्तराखण्ड का दूसरा दौरा होगा। अभी विगत 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी कुमांऊ दौरे पर आये थे तथा वह आदि कैलाश और अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम गये थे।

प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखण्ड दौरों को उनकी आस्था से जोड़कर तो देखा ही जाता है साथ साथ इसे उत्तराखण्ड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से अत्यन्त ही महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सिर्फ केदारपुरी के पुर्न निर्माण ही नहीं कराये गये बल्कि बद्रीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के तहत अनेक निर्माण और सौन्दर्यीकरण के काम कराये जा रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विगत 12 अक्टूबर को की गयी आदि कैलाश और जागेश्वर धाम यात्रा का उद्देश्य भी उनकी मानसखण्ड मन्दिर परियोजना का हिस्सा माना जा रहा है। जिसके जरिए कुमांऊ मण्डल में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का ताना बाना बुना जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments