Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
HomeUncategorizedगहरी खाई में वाहन गिरने से  चालक समेत छह यात्री लापता

गहरी खाई में वाहन गिरने से  चालक समेत छह यात्री लापता

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार देर रात आदि कैलास से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की टैक्सी नेशनल हाईवे पर गहरी खाई में गिर गई। सड़क हादसे के समय टैक्सी में छह लोग सवार थे। पुलिस-प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन  तक लापता यात्रियों का कोई सुराग नहीं पता चला।  हालांकि, अभी तक सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिथौरागढ़ के धारचूला-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग में एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त गाड़ी में चालक सहित छह यात्री सवार थे। हादसे के बाद सभी छह लोग लापता हैं। बताया जा रहा है कि लापता पांच लोग आदि कैलाश दर्शन का वापस लौट रहे थे। घटना के पांच घंटे से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी लापता लोगों का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार को धारचूला तहसील मुख्यालय से 23 किमी दूर पांगला तंपा मंदिर के समीप हुआ। स्थानीय एक व्यक्ति गुंजी से अपने टैक्सी में पांच आदि कैलाश यात्रियों को लेकर धारचूला के लिए रवाना हुआ। दोपहर एक बजे के करीब 57 किमी दूरी तय करने बाद टैक्सी अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर दूर खाई में गिर कर काली नदी किनारे पहुंच गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments