Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डडीपीएमआई में वोकेशनल कोर्स के लिए आवेदन शुरू

डीपीएमआई में वोकेशनल कोर्स के लिए आवेदन शुरू

देहरादून: दिल्ली पैरामेडिकल एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (डीपीएमआई) में 5 वोकेशनल कोर्सेस के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित डीपीएमआई की एमडी डॉ. पूनम बछेती ने बताया कि आजकल युवाओं में व्यावसायिक शिक्षा को लेकर आकर्षण बढ़ गया है। इसी को देखते हुए डीपीएमआई अलग-अलग तरह के पांच वोकेशनल कोर्स चला रहा है। इन कोर्सेस के माध्यम से छात्रों को ऐसे कौशल सिखाए जाते हैं, जिनकी उन्हें नौकरी के दौरान जरूरत होती है। डीपीएमआई द्वारा संचालित बैचलर ऑफ वोकेशन (बी वोक) प्रोग्राम के तहत पांच वोकेशनल कोर्स में एडमिशन लिए जा रहे हैं। इनमें होटल मैनेजमेंट, लैब टेक्नीशियन, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन, रेडियोलॉजी और मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रम शामिल हैं। ये सभी कोर्स सरकार की प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) योजना का भी हिस्सा हैं, जिसका मकसद मान्यता और मानकीकरण को बढ़ावा देना है। डॉ. बछेती के मुताबिक बी वोक पारंपरिक शैक्षणिक कार्यक्रम से अलग है क्योंकि यह केवल सैद्धांतिक ज्ञान की बजाय एप्लिकेशन बेस्ड लर्निंग पर फोकस करता है। यह कार्यक्रम स्नातक अध्ययन प्रदान करने वाले विश्वविद्यालयों और कॉलेजों पर केंद्रित है, जिसमें सामान्य शिक्षा के साथ-साथ रोजगार भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments