Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपहाड़ों की बेटी ने अमृत कलश यात्रा में उत्तराखंड भ्रमण कर 108...

पहाड़ों की बेटी ने अमृत कलश यात्रा में उत्तराखंड भ्रमण कर 108 कलश किये एकत्रित

देहरादून। माया देवी एजुकेशन फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल जिनको अब पहाड़ों की बेटी के नाम से जाना जाने लगा है, मेरी माटी मेरा देश अभियान के लिए पूरा उत्तराखंड भ्रमण कर चुकी है। डॉ. तृप्ति की ये अमृत कलश यात्रा महासू देवता मंदिर, हनोल से 2 अक्टूबर को प्रारम्भ हुई जो पुरोला, विकासनगर, देहरादून, ऋषिकेश, चम्बा, टिहरी, श्रीनगर, पौडी, नैनीताल, कैंची धाम, कालाढूंगी, हरिद्वार होते हुए टपकेश्वर मंदिर, देहरादून में 25 अक्टूबर को समाप्त हुई।
डॉ. तृप्ति की इस अमृत कलश यात्रा के भव्य समापन समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सविता कपूर, विधायक, देहरादून कैंट, सुनील उनियाल गामा , मेयर, देहरादून, महंत कृष्णा गिरी जी महाराज, महंत भरत गिरी जी महाराज,  देश रत्ना, डिप्टी कमांडेंट, नॉर्डर्न फ्रंटियर, आई.टी.बी.पी., और सांस्कृतिक विभाग के निदेशक बीना भट्ट रहे।
डॉ. तृप्ति ने बताया कि यात्रा शुरू करने के लिए 101 कलश एकत्र करने का अभियान शुरू किया गया था, पर भगवान के आशीर्वाद से इस अभियान में 108 गांव, स्कूलो, शहीदों के घरों एवं मंदिरों की मिट्टी एकत्र करी गई। डॉ. तृप्ति ने यह भी कहा कि उनकी इस यात्रा के दौरान उत्तराखंड के लोगों का बहुत समर्थन मिला। गांवों की महिलाएं उनके साथ कंधे से कंधा मिला के चली और वही स्कूलो के छोटे बच्चों ने इसमे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया साथ साथ उन्हें कहा कि शहीदों के घरो से मिट्टी इकट्ठा करना उनके लिए बहुत भावुक था। इस यात्रा के दौरान डॉ. तृप्ति ने बच्चों को मिट्टी से जुड़ने का महत्व भी बताया और बच्चों को उनके करियर के लिए गाइड भी किया। मुख्यमंत्री अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी ने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी जी के मेरी माटी मेरा देश अभियान ने देश को एक सूत्र में पिरो दिया है। शहीदों को सम्मान देने के लिए इस से अच्छा कोई और अभियान हो ही नहीं सकता।
कार्यक्रम में माया कॉलेज के छात्रों ने सरस्वती वंदना और गढ़वाली नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही होप टाउन स्कूल के विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट देश रत्न और सांस्कृतिक  विभाग के निदेशक बीना भट्ट ने डॉ. तृप्ति को उत्तराखंड के 108 गांव, मंदिरो, स्कूलों और शहीदों के घरो से मिट्टी एकत्र करने के लिए बधाई दी। मंच का संचालन माया कॉलेज के कैंपस डीन डॉ. मनीष पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में माया देवी एजुकेशन फाउंडेशन के संरक्षक मनोहर लाल जुयाल, उपाध्यक्ष डॉ. आशीष सेमवाल, आशुतोष बडोला, ललित मोहन वर्मा, कृष्णा साह, सुमन, रितिका, मुशर्रफ, सचिन, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments