Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डपवित्र छड़ी के श्यामपुर पहुँचने पर संतों के साथ श्रद्धालुओं ने किया...

पवित्र छड़ी के श्यामपुर पहुँचने पर संतों के साथ श्रद्धालुओं ने किया पुष्प वर्षा कर स्वागत

हरिद्वार। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी बुधवार को नगर परिक्रमा करते हुए श्यामपुर कांगड़ी स्थित श्री महंत प्रेम गिरि सोहनगिरी धाम पहुंची, जहां सैकड़ों ग्रामीणों के साथ श्रद्धालुओं तथा स्थानीय नागरिकों ने पवित्र छड़ी के दर्शन किए तथा पुष्प बरसाकर पूजा अर्चना की। पवित्र छड़ी जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत प्रेम गिरि महाराज के नेतृत्व में नागा संन्यासियों तथा श्रद्धालुओं के साथ माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई । पवित्र छड़ी श्री गंगा मंदिर, श्री दुख हरण हनुमान मंदिर, बिरला घाट ,चंडी चैक गौरी शंकर महादेव होते हुए श्यामपुर कांगड़ी पहुंची, पवित्र छड़ी के क्षेत्र में पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा साधु संतों का ढोल नगाड़े तथा पुष्प बरसाकर स्वागत किया तथा पवित्र छड़ी का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री महंत प्रेम गिरि सोहनगिरी धाम पहुँचने पर पवित्र छड़ी का स्वागत करने वालों में महामंडलेश्वर रवि गिरी, महामंडलेश्वर संजय गिरी, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्री महंत रवींद्र पुरी तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री व जूनाअखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्री महंत हरि गिरि महाराज ने छड़ी की अगवानी की। इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ,निरंजनी अखाड़े के सचिव श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आरती की व छड़ी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने पवित्र छड़ी यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म की अवधारणा को और मजबूत करने तथा उत्तराखंड में पलायन पर रोक तथा युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने का अवसर बताया। इस मौके पर श्री महंत प्रेम गिरि महाराज ने बताया कि इस पवित्र छड़ी में 33 करोड़ देवी देवताओं का निवास है तथा यह उत्तराखंड के चारों धाम सहित सभी पवित्र पौराणिक तीर्थ में गत 5 वर्षों से पूजा अर्चना के लिए जा रही है। जिस कारण इस पवित्र छड़ी में सभी तीर्थ का अंश समाया हुआ है ।इस पवित्र छड़ी के दर्शन मात्र से ही समस्त तीर्थो के दर्शन का फल प्राप्त हो जाता है। उन्होंने बताया यह पवित्र छड़ी गढ़वाल मंडल के केदार खंड तथा कुमायूं मंडल के मानस खंड के सभी पौराणिक तीर्थ की यात्रा करेगी तथा राष्ट्र की खुशहाली उन्नति व विकास की प्रार्थना करेगी। इस अवसर पर अखाड़े के सचिव श्री महंत महेश पुरी, श्री महंत शैलेंद्र गिरी, श्री महंत सुरेशानंद सरस्वती ,श्री महंत पूर्णागिरि, श्रीमंहत शिवदत्त गिरी, महंत धीरेंद्र पुरी, महंत महाकाल गिरी, महेंद्र राजेंद्र गिरि, महंत आदित्य गिरि, महंत दीपक गिरी, महंत रतन गिरी तथा महंत ग्वालापुरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments