Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने चेन्नई में द्योगपतियों संग की भेंट

सीएम धामी ने चेन्नई में द्योगपतियों संग की भेंट

-राज्य में निवेश को बढ़ावा देने को लेकर विभिन्न विषयों पर की चर्चा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को चेन्नई में रात्रि भोज के अवसर पर उद्योगपतियों के विभिन्न समूहों ने भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा अनेक नई नीतियां बनाई गई हैं। उद्योग जगत से जुड़े लोगों के सुझाव को शामिल करते हुए नीतियों में परिवर्तन भी किए जा रहे हैं। कहा कि उत्तराखंड में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल है। राज्य में रोड, रेल, रोपवे और हवाई कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत अभी तक 55 हजार करोड़ से अधिक के करार हो चुके हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सौरभ बहुगुणा, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिन कुर्वे, डॉ. आर राजेश कुमार उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments