Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधग्यारह साल से फरार हत्या और डकैती का अपराधी चढ़ा पुलिस के...

ग्यारह साल से फरार हत्या और डकैती का अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्ते

देहरादून:  हत्या और डकैती के मामले में ग्यारह साल से फरार अपराधी को दून पुलिस ने पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार करने में सफलता हाशिल की है। दून पुलिस लगातार तीन दिन से बदमाश की तलाश में जालंधर में ही मौजूद रही । गिरफ्तार बदमाश के पूर्व में ही कुर्की के आदेश समेत गैर-जमानती वारंट भी जारी किए गए थे। वहीं न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट एवं धाराओं के तहत कार्यवाही हेतु नोटिस जारी किया गया था।

दून पुलिस ने 2012 से लगातार फरार चल रहे अभियुक्त मनजीत पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव काहनपुर,थाना मकसूदा, जनपद जालंधर (पंजाब) उम्र 44 वर्ष को जालंधर से गिरफ्तार कर लिया हैI अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए राजपुर पुलिस ने पूर्व में कई बार अभियुक्त के घर तथा अन्य संभावित स्थानों पर दबिशें से दी गई परंतु अभियुक्त पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। गोपनीय रूप से जानकारी मिली कि अभियुक्त जालंधर में एक फैक्ट्री में काम कर रहा है, जिस पर पुलिस टीम को तत्काल जालंधर रवाना किया गया।

एसएसपी देहरादून ने बताया कि टीम ने 3 दिन तक जालंधर में गोपनीय रूप से अभियुक्त के संबंध में जानकारियां एकत्रित करते हुए 27 अक्टूबर को फैक्ट्री के बाहर गिरफ्तार कीट। अपराधी पुलिस से बचने के चाहे कितने भी घर बदल लें, दून पुलिस उन्हें उनके असली घर जेल पहुँचा कर ही रहेगीI

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विकेंद्र चौधरी चौकी प्रभारी जाखन, कांस्टेबल सुरेंद्र, कांस्टेबल मुकेश शामिल थे

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments