Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
HomeUncategorizedपर्वतीय महापरिषद लखनऊ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

पर्वतीय महापरिषद लखनऊ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

देहरादून। लखनऊ में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर लखनऊ-देहरादून के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे शीघ्र इस मामले में रेल मंत्री से वार्ता करेंगे।
पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लखनऊ में पदाधिकारियों ने भेंट कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया गया कि लखनऊ सहित पूर्वी एवं मध्य उत्तर प्रदेश के जिलों में देहरादून(उत्तराखंड) के लाखों लोग रहते हैं। ऐसे में इन तमाम लोगों को लखनऊ से देहरादून, उत्तराखण्ड जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतः लखनऊ-देहरादून के मध्य वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने उक्त लोगों को आश्वस्त किया कि वह शीघ्र इसे लेकर रेल मंत्री जी से भेंट करेंगे और इन दोनों शहरों के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का अनुरोध करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments