Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डनिर्माणाधीन सुरंग में रखे केमिकल पर आग लगने से हड़कंप

निर्माणाधीन सुरंग में रखे केमिकल पर आग लगने से हड़कंप

देहरादून: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना क्षेत्र के नगरासू में निर्माणाधीन सुरंग में रखे केमिकल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। उस वक्त सुरंग के अंदर 44 मजदूर काम कर रहे थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ व डीडीआरए के जवानों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया और सभी मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार रात 7.30 बजे के करीब हुआ। बताया जा रहा है कि नगरासू स्थित निर्माणाधीन टीक-15 सुरंग के एक किलोमीटर के शुरुआती हिस्से में कुछ केमिकल सामान रखा हुआ था, जिसमें अचानक आग लग गई। वहां पर मौजूद मजदूरों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, परंतु आग की लपटें तेजी से बढ़ती गईं, जिससे उसपर काबू पाना मुश्किल हो गया। जिसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही आठ बजे के आसपास एसडीआरएफ व डीडीआरएफ का रेस्क्यू दल मौके पर पहुंच गया। दल ने मशक्कत के बाद आग को बुझाया और वहां फंसे सभी 44 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केमिकल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments