Latest news
गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोग गंभीर रूप से घायल भद्रकाली में 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत, 13 घायल एक परिवार ने दून अस्पताल के कर्मचारियों पर लगाया बच्चा बदलने का आरोप तुष्टिकरण के आरोपों से बचने के लिए कांग्रेस, जातीय राजनीति को ढाल बना रहीः खजान दास सफल एलटी अभ्यर्थियों ने नियुक्ति प्रक्रिया में सहयोग के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जताया आभार बेटियां उठायेंगी नशे के विरुद्ध मशालः डाॅ. धन सिंह रावत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में व्यापारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का क... मोटे मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार नेपाल फ्लड के बाद उत्तराखंड में 426 ग्लेशियर झीलों की मॉनिटरिंग बड़ी टेंशन

[t4b-ticker]

Monday, August 31, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ धाम में राहुल गांधी का भंडारा

केदारनाथ धाम में राहुल गांधी का भंडारा

देहरादून: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिन के प्रवास पर केदारनाथ पहुंचे हैं। राहुल गांधी बाबा केदार की सांयकालीन आरती में भी शामिल हुए। वह शाम 5.30 बजे आरती स्थल पर पहुंचे और हाथ जोड़कर बाबा का ध्यान किया।वहीं सोमवार को राहुल गांधी ने श्रद्धालुओं को भंडारा परोसा। इससे पहले माथे पर चंदन का टीका लगाकर जब राहुल गांधी बाबाकेदार की अरती में शामिल हुए तो उन्हें देखने के लिए समर्थकों की भीड़ जुट गई।  

रविवार को केदारनाथ में राहुल गांधी ने भक्तों को अपने हाथों से चाय पिला कर सबका दिल जीता।  इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से आरती में शामिल होने आए भक्तों को चाय पिलाई। राहुल ने वहां पहुंचे समर्थकों को निराश नहीं किया और सबको हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान प्रशासन व पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि इस दौरान फोटो खींचने की अनुमति नहीं दी गई और सीमित लोग ही आरती में शामिल हुए। वहीं, उन्होंने भक्तों को चाय पिलाकर सेवा भी की। दोपहर दो बजे उनके हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ स्थित एमआई-26 हेलिपैड पर लैंड किया। यहां पर कांग्रेस के प्रदेश व जिला स्तरीय नेताओं व पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन करते हुए स्वागत किया। इस मौके पर उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। राहुल गांधी हेलिपैड से मंदिर तक पैदल ही पहुंचे। इस दौरान वह यात्रियों का अभिवादन करते रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments