Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डवित्त विभाग, उत्तराखण्ड का आई.एफ.एम.एस. सिस्टम अब मोबाईल एप में भी उपलब्ध

वित्त विभाग, उत्तराखण्ड का आई.एफ.एम.एस. सिस्टम अब मोबाईल एप में भी उपलब्ध

देहरादून: आई.एफ.एम.एस. पोर्टल के प्रयोगकर्ताओं को सुविधा देने के लिए वित्त विभाग, उत्तराखण्ड के मार्गदर्शन में निदेशक कोषागार, पेंशन एवं हकदारी, उत्तराखण्ड द्वारा वित्तीय डाटा सेण्टर के कार्मिकों के अथक प्रयासों से एक महत्वपूर्ण आई.एफ.एम.एस. एन्ड्रॉइड मोबाईल एप विकसित किया गया है। इसके अतिरिक्त वित्तीय प्रणाली की पेपरलेस एवं फेसलेस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए ई-पेंशन मॉड्यूल भी आई एफ.एम.एस. पोर्टल के अन्तर्गत विभाग द्वारा विकसित किया गया है। उपरोक्त एप एवं ई-पेंशन मॉड्यूल का माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा दिनांक 05 नवम्बर, 2023 को मुख्य सेवक सदन से शुभारम्भ कर दिया गया है।

आई.एफ.एम.एस एन्ड्रॉइड मोबाईल एप जोकि गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है, की सहायता से आहरण वितरण अधिकारी ऑनलाईन ही समस्त प्रकार के देयकों के भुगतान को स्वीकृत / अस्वीकृत कर सकते हैं। इसी प्रकार कार्मिक एवं अधिकारी द्वारा समस्त प्रकार के अवकाश का आवेदन एवं अधिकारी द्वारा कार्मिक के अवकाश को ऑनलाईन ही स्वीकृत / अस्वीकृत किया जा सकता है। समस्त कार्मिकों की ए.सी.आर. का मुल्यांकन भी उक्त एप के माध्यम से किया जा सकता है एवं कार्मिक अपने विभिन्न दावों जैसे यात्रा भत्ता, जी.पी.एफ., एल.टी.सी. चिकित्सा प्रतिपूर्ति, टी.टी.ए. आदि का आवेदन उक्त एप के माध्यम से भी कर सकते हैं। इसी प्रकार कार्मिक अपनी वेतनपर्ची, एन.पी.एस. पर्ची, जी.पी.एफ. पर्ची आदि का विवरण भी देख सकते हैं।

ई – पेंशन मॉड्यूल की सहायता से अब कार्मिक सेवानिवृत्ति से पूर्व अपने सेवानिवृत्त लाभ हेतु आईएफएमएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन ही आवेदन कर सकते हैं। ई-पेशन मॉड्यूल लागू होने से सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के पेंशन प्रकरण त्वरित गति से निस्तारित हो सकेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments