Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधचोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार, दस लाख का...

चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार, दस लाख का माल बरामद

देहरादून: बंद घरों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोर के कब्जे से लगभग 10 लाख की ज्वैलरी बरामद की गयी है। आरोपी पूर्व में हिमांचल प्रदेश के विभिन्न थानो से चोरी व नकबजनी की अलगक-अलग घटनाओं में जेल जा चुका है, कुछ समय पूर्व ही सजा काटकर जेल से बाहर आया था। मामले में आरोपी का एक साथी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया गया कि बीती 29 अक्टूबर को सुरेन्दर सिंह रावत पुत्र बुद्दी सिंह निवासी तिलक विहार निगम रोड ने थाना सेलाकुई में तहरीर देकर बताया था कि 25 अक्टूबर को वह कुछ दिनों के लिये अपनी रिश्तेदारी में गये थे, जब वापस आये तो पता चला कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोडकर घर के अन्दर रखा सामान व ज्वैलरी चोरी कर ली।

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को दो लोगों पर इस घटना को अंजाम देने का शक हुआ। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर विकासनगर क्षेत्र में कुल्हाल से धौलातप्पड जाने वाले कच्चे रास्ते पर बाइक सवार दो लोगों को रोका, तो उनमें से एक व्यक्ति फरार हो गया। जबकि एक को पुलिस ने पकड़ लिया।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बंटी शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी अजीवाला बस्ती थाना पौण्टा साहिब जिला सिरमोर हिमांचल प्रदेश बताया वहीं फरार व्यक्ति का नाम जितेन्द्र शर्मा पुत्र स्व. करनैल सिंह निवासी कस्बा व थाना शहजादपुर जिला नारायणगढ हरियांणा हाल निवासी अजीवाला बस्ती थाना पौंण्टा साहिब जिला सिरमोर हिमांचल प्रदेश बताया।

तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी की गई ज्वैलरी बरामद हुई, जिसके सम्बन्ध में जानकारी करने पर आरोपी ने बताया कि उसने ज्वैलरी को सेलाकुई व कोतवाली नगर में बन्द घरों से चोरी किया है। उसने यह भी बताया कि वह अपनी बुआ के लडके जितेन्द्र शर्मा के साथ मिलकर बदं घरों मे नकबजनी की घटनाओ को अंजाम देता है। घटनाओं को अंजाम देने से पूर्व वह बदं घरों की भलीकृभांति रैकी करते हैं तथा उसके बाद मौका देखकर घटनाओं को अजांम देते हैं।

बताया कि वह पूर्व में हिमाचल प्रदेश के अलग- अलग थानों से चोरी व नकबजनी की घटनाओं में जेल जा चुका है। हिमाचल में पूर्व में की गई चोरी व नकबजनी की घटनाओं में उसे वर्ष 2021 में सजा हुई थी। जिसमें वह 23 अगस्त 2023 को ही सजा काटकर नाहन जेल सिरमौर से छूटा था। जेल से छूटने के बाद आरोपी ने अपने साथी जितेन्द्र शर्मा के साथ मिलकर थाना कोतवाली नगर व थाना सेलाकुई क्षेत्र मे दो नकबजनी की घटनाओ को अंजाम दिया। जिसमें चोरी की गई ज्वैलरी को आरोपी अपने साथी जितेन्द्र शर्मा के साथ बेचने के लिए सहारनपुर जा रहा था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। बरामद ज्वैलरी की कीमत लगभग 10 लाख रूपये बतायी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments