Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधबैटरी चोरी गैंग के दो सदस्य चढ़े पुलिस के हत्ते

बैटरी चोरी गैंग के दो सदस्य चढ़े पुलिस के हत्ते

हरिद्वार: तेल व बैटरी चोरी गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से एक र्स्कोपियो कार व चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किये गये हैं। आरोपियों के खिलाफ यूपी के अन्य जिलों में भी मुकदमें दर्ज है।

जानकारी के अनुसार कल देर शाम थाना झबरेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ लोग चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए स्कोर्पियों वाहन द्वारा मुज्जफरनगर से पहुंचे हुए है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना झबरेडा पुलिस द्वारा क्षेत्र मेें चैंिकंग अभियान चला दिया गया।

इस दौरान पुलिस को ग्राम शेरपुर के रोड किनारे एक संदिग्ध र्स्कोपियों कार रूकी हुई दिखायी दी। पुलिस ने जब कार सवार दो लोगों से पूछताछ की तो वह सकपका कर पुलिस को इधर उधर की बात सुनाने लगे। सख्ती से पूछताछ के बाद उन्होने बताया कि हम बैटरी व तेल चोरी करने वाले गैंग के सदस्य है। उनके पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद हुए है।

आरोपियों के नाम मुज्जमिल पुत्र अफलातून व अफजल पुत्र सलीम निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना जिला मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश बताये जा रहे है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर पहले भी यूपी के अन्य जिलों मे चोरी के मुकदमें दर्ज है। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया हैI

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments