Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रपति ने राजभवन में नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर का लोकार्पण किया

राष्ट्रपति ने राजभवन में नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर का लोकार्पण किया

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरूवार को राजभवन में नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने राजप्रज्ञेश्वर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख, समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की। राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर शिव मंदिर परिसर में रॉक गार्डन तैयार किया गया है, जिसमें पिथौरागढ़ स्थित ऊँ पर्वत की प्रतिकृति बनाई गई है। मंदिर परिसर के चारों ओर परिक्रमा पथ के रूप में एक्यूप्रेशर ट्रैक का भी निर्माण किया गया है। राष्ट्रपति ने नवनिर्मित परिसर में भ्रमण किया और सौंदर्यीकरण के कार्यों की सराहना की।
गौरतलब है कि राजप्रज्ञेश्वर मंदिर मे स्थापित शिवलिंग हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित प्रज्ञेश्वर शिवलिंग के साथ मिले 9 शिवलिंग में से एक है। नर्मदा नदी में प्रज्ञेश्वर महादेव के साथ 9 अन्य शिवलिंग एक साथ मिले थे जिन्हें पहले देव संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में रखा गया था। इन 9 शिवलिंग में से एक शिवलिंग अमेरिका के कैलीफॉर्निया और एक ह्यूस्टन में स्थापित किया जा चुका है। जबकि तीसरे शिवलिंग की स्थापना राजभवन में की गई है। मंदिर में भगवान शिव-पार्वती, श्री गणेश, भगवान कार्तिकेय और नंदी जी की प्रतिमाएं विराजमान हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), राज्यपाल की धर्मपत्नी गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव राज्यपाल स्वाति एस. भदौरिया, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिवाकर धस्माना, अपर सहायक अभियंता अमित सेमवाल आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments