Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डदेवभूमि के लिए ऐतिहासिक पल और गौरवशाली क्षण, राज्य स्थापना दिवस पर...

देवभूमि के लिए ऐतिहासिक पल और गौरवशाली क्षण, राज्य स्थापना दिवस पर हुआ हर उत्तराखंडवासी गौरवान्वितः रेखा आर्या

देहरादून। गोवा में समाप्त हुए राष्ट्रीय खेल के पश्चात आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के द्वारा उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने आईओए का अधिकृत ध्वज को ग्रहण किया। आईओए के अधिकृत अधिकारियों ने यह ध्वज खेल मंत्री को सौंपा। बता दे कि यह ध्वज गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों के समापन अवसर पर आज नौ नवंबर को उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या के सिपुर्द किया गया है,दरसअल जो भी राज्य राष्ट्रीय खेल का आयोजन करता है तो वह राज्य अगले साल आयोजित करने वाले राज्य को ध्वज सौंपता है।
वहीं इससे पहले खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं व बधाई दी।उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड अग्रणी राज्य बनेगा और यहां की जनभावनाओं के अनुरूप काम भी करेगा।
 इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि यह बेहद ही खुशी की बात है कि जब हम अपना राज्य स्थापना दिवस मना रहे है उसी दिन हमे यह सम्मान प्राप्त करने का सुअवसर मिला है।कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेल हमारे राज्य में होने जा रहे है ।जिसके लिए हम पूरी तरह से तैयार है।कहा कि अपने गोवा भ्रमण के दौरान उन्होंने यहां की अवस्थापना व्यवस्थाओं को देखा। खेल मंत्री ने राज्य को राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी मिलने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य के यह उपलब्धि सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से ही मिल पाई है। साथ ही कहा कि हमारे राज्य को 38 वे राष्ट्रीय खेलो की मेजबानी मिलना सुखद है।हम इसे भव्य तरह से आयोजित करेंगे।उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम देवभूमि को खेल भूमि बनाये जिसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है।आज खेल और खिलाड़ियो के लिए कई योजनाओं को चलाया जा रहा है जिनके माध्यम से हमारे खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, खेल मंत्री गोविंद गौड़े, पीटी उषा, अध्यक्ष अमिताभ शर्मा व विभागीय सचिव एवं निदेशक अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments