Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसूबे में स्वास्थ्य विभाग को मिले 36 विशेषज्ञ चिकित्सक

सूबे में स्वास्थ्य विभाग को मिले 36 विशेषज्ञ चिकित्सक

देहरादून। सूबे में स्वास्थ्य विभाग को 36 विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गये हैं। पी.एम.एच.एस संवर्ग के इन चिकित्साधिकारियों को पीजी कोर्स पूर्ण करने के उपरांत शासन ने विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में प्रदेशभर के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में नवीन तैनाती दे दी है। विभाग को विशेषज्ञ चिकित्सक मिलने से जहां एक ओर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर होगी वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 36 विशेषज्ञ चिकित्सकों की खेप मिल गई है। पी.एम.एच.एस संवर्ग के इन चिकित्साधिकारियों को पीजी कोर्स करने के लिये दो वर्ष पूर्व विभाग द्वारा अनुमति प्रदान की गई थी।
अब इन चिकित्सकों का पीजी कोर्स पूर्ण होने पर स्वास्थ्य विभाग ने विशेष चिकित्सक के तौर पर प्रदेश के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में इन्हें नवीन तैनाती प्रदान दी है। जिनमें से अधिकतर विशेषज्ञ चिकित्सकों को पर्वतीय जनपदों के राजकीय चिकित्सालयों में तैनात किया है। इन विशेष चिकित्सकों में जनरल मेडिसिन के 07, रेस्पिरेटरी  मेडिसिन 01, एनेस्थिसियोलॉजिस्ट 02, ईएनटी 03, जनरल सर्जरी 07, पीडियाट्रिक एवं एमडी पैथोलॉजी 03-03, डी-ऑर्थो एवं गायनी 01-01, कम्युनिटी मेडिसिन 02, आई स्पेशलिस्ट 01, ऑप्टोमोलॉजिस्ट 01 तथा पैथोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 02-02 विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को नये विशेषज्ञ चिकित्सक मिलने से विशेष कर पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेगी। अब आम लोगों को बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments