Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री अग्रवाल ने सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने...

मंत्री अग्रवाल ने सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने के लिए मां गंगा से की प्रार्थना

देहरादून। प्रभारी मंत्री उत्तरकाशी डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने के लिए माँ गंगा की आरती कर प्रार्थना की। शनिवार को त्रिवेणी घाट की संध्याकालीन गंगा आरती में सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिको की सकुशल बाहर निकलने को लेकर मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने माँ गंगा की आरती की। उन्होंने कहा कि सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। पीएमओ के मार्गदर्शन में राज्य सरकार सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को सकुशल निकालने के प्रयास में जुटी है। कहा कि सुरंग में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए देश और दुनिया में ईजाद की गई आधुनिक तकनीक की मदद ली जा रही है। उम्मीद हैं कि जल्द इसमें सफलता मिल जायेगी।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू पर पल पल अपडेट ले रहे हैं। बताया कि सीएम की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही बाधाओं से निपटने के लिए हर आवश्यक कदम उठाये जाने के निर्देश दिए गये हैं।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी लगातार बचाव अभियान का अपडेट लिया जा रहा है। कहा कि सरकार की प्राथमिकता में श्रमिकों को सुरक्षित और समय पर बाहर निकालना है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि मुसीबत में फंसे श्रमिकों के परिजनों के साथ सरकार खड़ी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह सभी परिजनों को रेस्क्यू की हर पल की जानकारी देते रहें। इसके अलावा सिलक्यारा पहुंचे परिजनों के लिए भी सहायता केंद्र खोलने और उनके रहने-खाने की जरूरत के हिसाब से मदद की जाए। उन्होंने कहा कि विपदा की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। सरकार हर वक्त उनके साथ खड़ी है। उस मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, महामंत्री नितिन सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, जिला कार्यालय प्रभारी देव दत्त शर्मा, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, शम्भू पासवान, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जगावर, अभिनब पाल, संजीव सिलस्वाल, सुरेंद्र कक्कड़, सचिन अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments