Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसिल्क्यारा: सरकार कर रही सिर्फ वाह-वाही लूटने का काम: आर्य

सिल्क्यारा: सरकार कर रही सिर्फ वाह-वाही लूटने का काम: आर्य

देहरादून: प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि  सिलक्यारा में सरकार जिन मोर्चो पर काम करने का दावा कर रही है, वह धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहे हैै। बस मजदूरों की फोटो और वीडियो जारी कर सिर्फ वाह-वाही लूटने का काम किया जा रहा है।

सिलक्यारा में धरातलीय निरीक्षण के पश्चात यह बात बुधवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने एक प्रेस वार्ता में ने सरकार के राहत बचाव कार्यो पर सवालिया निशान लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार जिन मोर्चो पर कार्य करने का दावा जोर शोर से कर रही है वह धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहे है। बस मजदूरों की फोटो जारी कर वाह वाही लूटी जा रही है। जबकि प्राथमिकता उन्हे बचाने की होनी चाहिए थी।

उन्होने राहत बचाव कार्य में लगे कर्मिकों की सराहना करते हुए कहा कि वह ईश्वर से प्राथना करते है कि सभी फंसे हुए मजदूरों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाये। इस दौरान उनके साथ उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष राणा, मनोज रावत, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कैंतुरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थी लाल शाह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments