Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डनिवेशकों के लिए राज्य में कई सेक्टरों में निवेश की हैं अपार...

निवेशकों के लिए राज्य में कई सेक्टरों में निवेश की हैं अपार संभावनाएंः रेखा आर्या

रुद्रपुर। रुद्रपुर में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 के अन्तर्गत क्षेत्रीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ।जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की। कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगपतियों ने अपने अनुभवों को साझा किया।कहा कि राज्य सरकार ने निवेशकों के लिए जो नीति बनाई है वह शानदार है कहा कि उत्तराखंड में निवेश की अपार संभावनाएं है। वहीं अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का हार्दिक स्वागत एवम् अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि लन्दन, दुबई, अबू धाबी, चेन्नई, बेंगलोर, अहमदाबाद, मुंबई के बाद अपने गृहक्षेत्र रुद्रपुर में आप सभी के मध्य राज्य में निवेश की अपार संभावनाओं को लेकर सम्मेलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमें विदेशी जमीन पर निवेशकों का सहयोग और सर्मथन मिला, उसी तरह आप सभी का भी सहयोग और समर्थन हमें मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे सभी उद्यमि राज्य के ब्राण्ड एम्बेस्डर हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में निवेश बढ़ेगा तो रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे, अवसर बढ़ेंगे तो उत्तराखंड से बेरोजगारी भी कम होगी। उन्होंने कहा कि सरलीकरण, समाधान, निस्तारिकरण और संतुष्टि के मूल सिद्धांत को अपनाकर राज्य में ईज ऑफ डूंड्रग बिजनेस के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। राज्य में लाइसेंस आदि के अनुमोदनों के लिए ’’सिंगल विंडो सिस्टम’’ की व्यवस्था में सुधार किया गया है तथा व्यवसाय की स्थापना और संचालन के लिये आवश्यक सभी स्वीकृतियों के लिए व्यवस्था प्रारम्भ की गई है।
उन्होंने कहा कि जो प्रस्ताव राज्य के लिए व्यावहारिक दृष्टि से ठीक होंगे तथा राज्यानुकूल होंगे, ऐंसे प्रस्तावों को प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार, आर्थिकी में वृद्धि एवं राज्यानुकूल उद्योगों स्थापित हों तथा उद्योग ठीक प्रकार से चलें। उन्होंने कहा कि सरकार के भरोसे पर उद्यमि अपना उद्योग लगाने में अपनी सम्पूर्ण जमा पूंजी एक बार में लगा देते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य तंत्र की जिम्मेदारी है कि जिसे भी उद्योग लगाने के लिए कह रहे हैं, उनकी ऑनरशिप लेनी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में उद्यमियों के साथ किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही वहीं इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने वैश्विक स्तर पर राज्य की पहचान, औद्योगिक निवेश, विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं सुधारों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज राज्य में निवेशक निवेश करने आ रहे हैं जो कि हर्ष का विषय है। कहा कि मुख्यमंत्री जी ने रोड शो के जरिये उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं के प्रति निवेशकों को आकर्षित किया है।उन्होंने कहा कि आज राज्य पर्यटन,ऑटोमोबाइल सेक्टर, योगा, आयुर्वेद, फार्मा सेक्टर,स्वास्थ्य,शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रहा है।राज्य में निवेशकों के लिए कई सेक्टरों में निवेश की बहुत संभावनाएं हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments