Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड के पहाड़ी जनपदों में 27 नवंबर को बारिश का अलर्ट

उत्तराखण्ड के पहाड़ी जनपदों में 27 नवंबर को बारिश का अलर्ट

देहरादून: उत्तराखण्ड में मौसम में फिर बदलाव आने के आसार बन रहे है। मौसम विभाग ने ने 27 नवंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर को छोड़ सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम बदलने के बाद तापमान में गिरावट आने से अचानक ठंड भी बढ़ेगी। पिछले दो दिनों से वैसे भी सुबह की ठंड में काफी इजाफा हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, दून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि व बिजली भी गिर सकती है। मौसम के इस बदलाव के बाद उत्तराखण्ड में तापमान लगातार गिरे रहने का भी अनुमान है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments