Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधअवैध शराब के साथ दो तस्कर दबोचे

अवैध शराब के साथ दो तस्कर दबोचे

रूद्रपुर: शराब तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस अलग-अलग जगहों से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।  आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद की गयी है।

चैकी प्रभारी रम्पुरा केसी आर्या के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्र में चैकिंग कर रही। पुलिस वाल्मीकि मन्दिर खेड़ा के पीछे पहुंची तो एक व्यत्तिफ कट्टे से कच्ची शराब की पन्नियाँ एक गîक्के में डालते दिखाई दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह भाग खड़ा हुआ। पुलिस कर्मियों ने पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गुरचरण सिंह उर्फ चन्नी पुत्र सिंघाड़ा सिंह निवासी दूधिया नगर बताया। उसके पास मौजूद कट्टे से 58 पाऊच अवैध कच्ची शराब के बरामद हुए। टीम में अमित जोशी, महेंद्र कुमार आदि शामिल थे। इसके अलावा थाना ट्रांजिट कैंप के एएसआई भरत सिंह टीम में शामिल कांस्टेबल दिनेश चन्द्र गश्त करते हुए विवेक नगर पहुचे। जहां जरीकेन लिए खड़े एक व्यत्तिफ को पकड लिया।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता अजय सिंह उर्फ अजीत सिंह निवासी बगवाड़ा क्षेत्र बताया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद जरीकेन में 20 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में शराब तस्करों को गिरफ्रतार कर उनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर एसआई मुकेश मिश्रा ने अमरपुर के पास डिमरी नदी किनारे समेत कई जगहों पर शराब माफियाओं के ठिकानों पर छापे मारी की। बताया जा रहा है कि अमरपुर में पुलिस को देख शराब तस्कर इधर उधर भागने लगे।

पुलिस ने घेराबंदी कर एक तस्कर को दबोच लिया। जबकि अन्य भाग गए। पुलिस ने मौके पर चलती भट्ठियों को तहस-नहस कर दिया और मौके से अवैध शराब का जखीरा बरामद किया। पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम पता अमरपुर निवासी स्वर्ण सिंह पुत्र बिशन सिंह बताया। पुलिस के मुताबिक फरार तस्करों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने सभी शराब तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments