Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डविकसित भारत संकल्प यात्रा का दौधा, खारसी एवं लाखामंडल में हुआ स्वागत

विकसित भारत संकल्प यात्रा का दौधा, खारसी एवं लाखामंडल में हुआ स्वागत

देहरादून। विकसित भारत संकल्प यात्रा चकराता विकासखंड के दौधा एवं खारसी व दोपहर बाद धोरा पुड़िया लाखामण्डल पहुंची गांव पहुँचने पर ग्रामीणों ने यात्रा व अधिकारियों स्थानीय ग्रामीणों महिलाओं ने यात्रा का पारंपरिक रुप से ढोल,नगाड़ों के साथ स्वागत किया। जनजातीय क्षेत्र के ग्रामीणों को संकल्प यात्रा के माध्यम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी जा रही है तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। जनजातीय समुदाय द्वारा संकल्प यात्रा हेतु भारत सरकार एवं राज्य सरकार का आभार जताया।
विगत 15 नवम्बर से आरम्भ हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा के पांचवे पड़ाव पर यात्रा में शामिल अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी ग्रामीणों को जानकारी देते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को आच्छादित किया जा रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को लेकर ग्रामीणों को शपथ भी दिलाई साथ ही ग्रामीणों को मनरेगा से होने वाले कार्यों की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।  ग्रामीणों ने भी अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा व लंबित पेंशन प्रार्थना पत्रों के साथ अन्य  समस्याओं से अवगत कराया अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाकर समाधान करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों से यात्रा के दौरान दी जाने वाली उज्ज्वला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, कृषि, उद्यान, उधोग आदि विभाग की योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही सम्बंधित  विभागों द्वारा अपने अपने विभाग के स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं को प्रदर्शित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments