Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डएचआईवी एड्स नियंत्रण एवं जागरूकता पर राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित

एचआईवी एड्स नियंत्रण एवं जागरूकता पर राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तराखण्ड के संयुक्त तत्वाधान में एच् आई वी एड्स के नियंत्रण एवं जागरूकता विषय पर राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होटल पैसेफिक देहरादून में किया गया। उक्त राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता मे उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों के विद्यालयों में से छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि कर्नल अलोक गुप्ता (एस०एच०ओ०) थे। उक्त राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगितामें एच०आई०वी०एड्स, एस०टी०आई०, टी०बी० एवं अन्य स्वास्थ्य विषय पर आधारित प्रश्नोत्तर छात्र-छात्राओं से पूछे गए। उक्त राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्री राम विद्या मंदिर श्यामपुर हरिद्वार से कु० शुभिका अर्पित एवं नवीन कुमार द्वारा प्राप्त किया गया एवं द्वितीय स्थान अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कॉलेज अल्मोड़ा से कु० दीपिका बिष्ट , कु० दिव्यांशी पाठक एवं तृतीय स्थान राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पलसो चम्पावत से आयुष शर्मा एवं नवल जोशी द्वारा प्राप्त किया गया प् प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया गया। उक्त राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम विजेता श्री राम विद्या मंदिर श्यामपुर हरिद्वार के कु० शुभिका अर्पित एवं नवीन कुमार द्वारा जनपद देहरादून में आयोजित होने वाली रीजनल स्तरीय क्विज प्रतियोगितामें प्रतिभाग किया जायेगा प् उक्त रीजनल स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले विजेताओं को नगद पुरस्कार दिया जायेगा। इस राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में डॉ अजय कुमार नगरकर अपर परियोजना यूसेक्सभारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तराखण्ड से डॉ अशोक कुमार गुसाईं महासचिव, हरीश चन्द्र शर्मा उपसचिव, मोहन सिंह खत्री कोषाध्यक्ष, डॉ नरेश चैधरी सचिव हरिद्वार शाखा, अनिल दत्त प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो, उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments