Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डफिल्म महोत्सव में उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग व फिल्म उद्योग में निवेश...

फिल्म महोत्सव में उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग व फिल्म उद्योग में निवेश पर दिया गया प्रस्तुतिकरण

गोवा/देहरादून। गोवा में चल रहे 54वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव में शुक्रवार को नॉलेज सीरीज के तहत उत्तराखंड राज्य में फिल्म शूटिंग व फिल्म उद्योग में निवेश विषय पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। प्रस्तुतिकरण उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी डॉ नितिन उपाध्याय द्वारा दिया गया। डॉ उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में राज्य में फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य में फिल्म उद्योग के लिए 360 डिग्री ईको सिस्टम बनाने के लिए काम किया जा रहा है , जिसमे थ्री  ज् टैलेंट, ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से राज्य की नई फिल्म नीति प्रस्तावित की गई है। नई प्रस्तावित फिल्म नीति में फिल्म उद्योग क्षेत्र में निवेश के लिए अवसर खोले जा रहे हैं। इसमें फिल्म सिटी की स्थापना, फिल्म संस्थानों की स्थापना, नये शूटिंग स्टूडियोज की स्थापना, नये प्रोडक्शन हाउस की स्थापना पर विशेष अनुदान व सुविधाएँ दी जाएंगी।
        प्रस्तुतिकरण में डॉ उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में आगामी दिसम्बर माह में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश हेतु निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। उत्तराखंड राज्य में फिल्म निर्माताओ व निर्देशकों के लिए फिल्म निर्माण व फिल्म उद्योग की अपार सम्भावना है। डॉ उपाध्याय ने उपस्थित फिल्म निर्माताओं को उद्योग विभाग की सर्विस सैक्टर नीति के बारे में बताया, जिसके तहत फिल्म और मीडिया क्षेत्र में निवेश पर 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी दिए जाने का प्राविधान है।
       उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर हिंदी फिल्मों के लिए दी जाने वाली सब्सिडी को बड़ी मात्रा में बढ़ाया जा रहा है।  को भी सब्सिडी के दायरे में लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड देश के सभी सभी मुख्य शहरों से सड़क, रेल व हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है। शूटिंग अनुमति के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस की व्यवस्था की गई है। राज्य में फिल्म निर्माताओ को दी जा रही सुविधा के लिए भारत सरकार द्वारा अब तक चार बार राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्रदान किया गया है।
       डॉ उपाध्याय ने सभी फिल्म निर्माता, निर्देशक, फिल्म लेखक एवं फिल्म विधा से जुड़े विभिन्न लोगों से राज्य में फिल्म उद्योग क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उत्तराखंड पवेलियन में 54वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव 2023 में लगे उत्तराखंड पवेलियन पर लगभग 100 से ज्यादा फिल्म निर्माता, निर्देशक, फिल्म लेखक एवं फिल्म विधा से जुड़े विभिन्न लोगो द्वारा फिल्म शूटिंग व फिल्म निवेश के बारे में जानकारी ली गईं, जिसमे रूस, बांग्लादेश, इंग्लेंड, साउथ अफ्रीका के अलावा तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, गुजरात, मुम्बई, हैदराबाद, झारखंड आदि राज्यो के फिल्म निर्माता, निर्देशक, फिल्म लेखक एवं फिल्म विधा से जुड़े विभिन्न लोगो द्वारा जानकारी प्राप्त की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments