Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधटोने टोटकों  के चक्कर में दो सगी बहनों की हत्या, पुलिस मामले...

टोने टोटकों  के चक्कर में दो सगी बहनों की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

उधमसिंहनगर: टोने टोटकों के चक्कर में दो सगी बहनों की उनके ही घर में हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार काशीपुर के लक्ष्मीपुर पटृी की खालिक कालोनी में  शनिवार सुबह अली हसन के घर में उसकी दो पुत्रियां मृत अवस्था में पाई गईं। इस दोहरे हत्याकांड से शहर में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि अली हसन का परिवार टोने टोटकों पर विश्वास करता था। यह भी जानकारी सामने आयी कि अली हसन की चार पुत्रियां व तीन पुत्र हैं। मृतका हरमीन (19) व यासीन (11) अजीबोगरीब हरकतें करती नजर आती थीं जो कभी भी अचानक चिल्लाने लगती थीं।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया इन हत्याओं के पीछे तंत्र मंत्र की संभावना दिखाई दे रही है। शवों के पास कटा हुआ मुर्गा, कुछ पैसे व खून के निशान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस इन दो सगी बहनों की हत्या के पीछे तंत्र मंत्र को कारण मानकर चल रही है। हालांकि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments