Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपर्वतीय जनपदों में मौसम बदलने के आसार

पर्वतीय जनपदों में मौसम बदलने के आसार

देहरादून: ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है। जिसके बाद पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के साथ-साथ कहीं-कहीं बारिश की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ में वर्षा-बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इससे निचले क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments