Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम सोनिका ने शहर में बूथों का औचक निरीक्षण किया

डीएम सोनिका ने शहर में बूथों का औचक निरीक्षण किया

देहरादून। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने शहर में बूथों का औचक निरीक्षण कर बीएलओ द्वारा सम्पादित कार्यों का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने राजपुर रोड स्थित पोंलिग बूथ स्कॉलर हॉम, राजकीय मॉडल इन्टर कालेज किशनपुर, कन्या गुरूकुल कांगड़ी विद्यालय, मंगलादेवी कालेज का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान बीएलओं बूथ पर उपस्थित पाये गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने पोलिंग बूथ पर विभिन्न व्यवस्थाएं देखी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी निरीक्षण के दौरान बीएलओ को अर्ह भारतीय नागरिक जो 18-19 वर्ष के हैं उनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करवाने तथा मतदाता सूची संशोधन के कार्यों से जिम्मेदारी से करने के निर्देश दिए। इसके लिए बूथ पर मतदाताओं को पूर्ण जानकारी देने के निर्देश दिए, ताकि यदि वे अथवा उनका परिजन कोई अन्यत्रं विधानसभा में शिफ्ट हो गया है तो वह अपना नाम निर्वाचक नामावली से हटाकर  उस स्थान पर जोड़ सकते जहां वह वर्तमान में निवासरत हैं। जिलाधिकारी ने कन्या गुरूकुल कांगड़ी विद्यालय में भवन के खिड़की दरवाजे जीर्णशीर्ण अवस्था में पाए जाने पर उन्हें ठीक कराने के निर्देश स्कूल प्रबन्धन को दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, नायब तहसीलदार राजेन्द्र सिंह रावत सहित सम्बन्धित कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments