Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डटीएचडीसी इंडिया इंटरनेशनल पब्लिक रिलेशन्स फेस्टिवल से सम्मानित

टीएचडीसी इंडिया इंटरनेशनल पब्लिक रिलेशन्स फेस्टिवल से सम्मानित

ऋषिकेश। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा 25 से 27 नवंबर तक आयोजित इंटरनेशनल पब्लिक रिलेशन्स फेस्टिवल-2023, डॉ. बी. आर. अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र, जनपथ, नई दिल्ली में श्बेस्ट ईवेंट मैनेजमेंटश् श्रेणी में दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया गया। यह पुरस्कार स्वामी चिदानंद सरस्वतीजी, परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश, द्वारा टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को प्रदान किया गया द्य इस अवसर पर सांसद (राज्य सभा), डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, सांसद (राज्य सभा), नरेश बंसल, डॉ. संदीप मारवाह, एएटीएफ विश्वविद्यालय के चैन्सलर, और मारवाह स्टूडियोज, नोएडा और डॉ. अजित पाठक, पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आर. के. विश्नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने टीएचडीसी टीम को बधाई दी व उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पुरस्कार टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के ब्रैंडिंग, पब्लिसिटी, और ईवेंट मनेजमेंट में उनके अप्रतिम योगदान को दर्शाता है। श्री विश्नोई ने विजेता टीम और उनके उत्कृष्ट प्रयासों की भी सराहना की।
उन्होंने आगे कहा जी20रू विश्व को भारतीय मूल्यों और उभरते भारत का प्रदर्शन करनारू पब्लिक रिलेशंस के लिए संभावनाओं की तलाश इस महत्वपूर्ण विषय पर पीआरएसआई सम्मेलन ने संगठनों में पब्लिक रिलेशंस की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करने के लिए एक मंच का कार्य किया। यह पुरस्कार निगम द्वारा दिसंबर 2022 और सितंबर 2023 में आयोजित टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप का शानदार संचालन और साथ ही टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के उत्कृष्ट निर्वहन को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रस्तुत किया गया द्य टीएचडीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, आर.के. विश्नोई ने टीम को बधाई दी और उनके उत्कृष्ट प्रयासों की भी सराहना की।
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक), शैलेन्द्र सिंह ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस टीम को बधाई दी और व्यापक जनसंपर्क के माध्यम से संगठन की छवि को बढ़ाने में उनके जन संचार उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की। उन्होंने समाज के लिए संगठन की सेवा, पारदर्शिता के प्रति समर्पण एवं सकारात्मक सार्वजनिक धारणा हेतु कॉरपोरेट संचार की महत्त्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। यह पुरस्कार डॉ ए. एन. त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक(मा.सं. एवं केन्द्रीय संचार), काजल परमार, सहायक प्रबंधक (केन्द्रीय संचार), ईशान भूषण, सहायक प्रबंधक (केन्द्रीय संचार) एवं अविनाश कुमार, कार्यपालक प्रशिक्षु (केन्द्रीय संचार) द्वारा प्राप्त किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments