Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसचिवालय में रन फॉर हेल्थ का किया गया आयोजन

सचिवालय में रन फॉर हेल्थ का किया गया आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब द्वारा रन फॉर हेल्थ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु समूह के 75 से अधिक महिला एवम पुरुष अधिकारी  व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। दौड़ सचिवालय ए0 टी 0एम 0चैक  से आरंभ होकर सचिवालय के बाहर से एक पूरा चक्कर लगाने के पश्चात सचीवालय ए 0टी0 एम 0चैक पर समाप्त हुई। समारोह के मुख्य अतिथि  एवम एवम प्रतिभागी सचिव बीवीआरसी पुरषोत्तम एवम अपर सचिव देवेंद्र पालीवाल द्वारा दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
प्रतियोगिता के महिला एवम पुरुष विभन्न  आयु वर्ग के ओपन वर्ग अल्का पटवाल व मनीष कुमार, 30 प्लस आयु वर्ग मे दीपा बोहरा व माधव नौटियाल 40 प्लस आयु वर्ग में उर्वा रावत एवं गणेश नौटियाल 50 प्लस आयु वर्ग गोदावरी रावत एवं दिनेश चन्द्र तथा 60 प्लस आयु वर्ग जी0 0एन 0 पंत (से0 नि0 उप सचिव) द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी, सचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, उपाध्यक्ष रीता कौल, सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, सहित चन्द्र  शेखर, रीना शाही, प्रमिला टम्टा, दिनेश घिंघा, तुलसी प्रसाद पचैली, सुभाष लोहनी, सुभाष राणा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्लब के महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments