Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डटायरों की फैक्ट्री में लगी भीषण आग,भारी नुकसान का अनुमान

टायरों की फैक्ट्री में लगी भीषण आग,भारी नुकसान का अनुमान

ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला मार्ग पर टायरों पर रबड़ चढ़ाने की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी, लेकिन आग भीषण होने के कारण कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस अग्निकांड में लाखों का नुकसान होने की खबर है।

सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने रबड़ फैक्ट्री के गोदाम में आग की लपटें देखी। जोकि आसपास के घरों तक पहंुचने लगी थी। जिससे लोग भयभीत हो गए।  जिसकी सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। किन्तु इस अग्किांड में लाखों रूपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फैक्टरी काफी समय से बंद बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। इस अग्किांड में किसी जनहानि की कोई सूचना नही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments