Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधचाकू से गोदकर युवक की हत्या, आरोपी की तलाश जारी

चाकू से गोदकर युवक की हत्या, आरोपी की तलाश जारी

 हल्द्वानी: पिता के ठेले पर बैठे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक का पिता बाजार गया था और अंधेरे का फायदा उठाकर युवक पर चाकू से हमला किया है। जिससे वह घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती देर शाम टीपी नगर चैकी क्षेत्र में रामपुर रोड पर कत्था फैक्ट्री के पास जब युवक पिता के ठेले पर बैठा हुआ था तभी कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, आनन-फानन में युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

हत्या की सूचना मिलने पर एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल हरेंद्र चैधरी और टीपी नगर चैकी प्रभारी सुशील जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हत्या करने वाले अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

युवक की पहचान 32 वर्षीय अमित कश्यप पुत्र सुमेर कश्यप निवासी गौशाला कत्था फैक्ट्री रामपुर रोड हल्द्वानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमित एशियन पेंट के गोदाम में काम करता था, वह बीती देर शाम कत्था फैक्ट्री के पास पिता के ठेले पर बैठा था, इस दौरान पिता कहीं गए थे वह वापस लौटे तो उनको घटना का पता चला। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments