Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकार्तिक पूर्णिमा पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

हरिद्वार: सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमाया।  धर्मनगरी में एक दिन पहले ही होटल, लॉज और धर्मशाला पैक हो गए थे।

रविवार सुबह भी लाखों की संख्या में लोगों ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। शक्तिपीठों में सभी ने दर्शन किए और देर शाम आरती में शामिल होकर मां गंगा से मनोवांछित फल की कामना की। रविवार और सोमवार को अवकाश के चलते दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल और अन्य जगहों से लोग शनिवार शाम से ही हरिद्वार पहुंचने लगे थे। इससे शहर के होटल, लॉज और धर्मशाला पैक हो गए हैं। रविवार सुबह ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच गई। सभी ने स्नान दान के साथ अनुष्ठान किए। हरकी पैड़ी पर देर शाम भारी भीड़ दिखी। गंगा आरती के समय घाट पर बैठने तक की जगह नहीं मिल पाई।

अधिकांश श्रद्धालुओं ने ब्रिज और सड़क से ही भव्य आरती के दर्शन किए। गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने शक्तिपीठ मनसा देवी, चंडी देवी ओर माया देवी मंदिर में दर्शन किए। दिव्य दर्शन के साथ ही श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर 365 दीपों की जोत जलाकर चतुर्थी की पूजा की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments