Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डफ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या

फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या

देहरादून: निर्माणाधीन भंडारी बाग फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कुछ लोगों ने एक शव के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी तो शंभू की पत्नी निर्मला भी वहीं चली गई। उसने देखा कि शव उसके पति का है। उसका गला काटा हुआ था। पास में ही चाकू पड़ा था। गला इतना गहरा कटा था कि आहार नली में रात में खाए चिकन चावल भी दिख रहे थे। जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया।

एसएचओ राजेश साह ने बताया कि मृतक की पहचान शंभू उम्र करीब 39 वर्ष के रूप में हुई है। किसी धारदार हथियार से गला रेता गया है। पुलिस जांच में जुटी है।  बताया जा रहा है कि शंभू रंगाई पुताई का काम करता था। रविवार शाम पांच बजे वह घर आ गया था। इसके बाद छह बजे फोन आया तो वह बाहर चला गया। 15 मिनट बाद पत्नी ने फोन किया तो एक घंटी गई और फिर फोन बंद हो गया। रात भर शंभू घर नहीं लौटा। पुलिस इस हत्या को लेकर जांच में जुट गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments