Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डअब उत्तराखंड में भी मिलने लगेंगे रियूजेबल पैड्स

अब उत्तराखंड में भी मिलने लगेंगे रियूजेबल पैड्स

देहरादून। देहरादून में आयोजित एक बैठक में सौख्यम रियूजेबल पैड्स की मैनेजिंग डायरेक्टर अंजू बिस्ट ने, जिन्हें भारत की पैड वुमन के नाम से भी जाना जाता है, उत्तराखंड में सस्टेनेबल मासिक धर्म स्वच्छता की आवश्यकता पर जोर दिया। सम्मेलन में जैविक सामग्री से बने पुनरू प्रयोज्य पैड, विशेष रूप से केले के रेशे से निर्मित अत्याधुनिक सौख्यम रीयूजेबल पैड के उपयोग को बढ़ावा दिया गया और डिस्पोजेबल सैनिटरी पैड के नकारात्मक प्रभावों की चर्चा की गई। सौख्यम माता अमृतानंदमयी मठ की एक पहल है। अम्मा, श्री माता अमृतानंदमयी देवी जी, आध्यात्मिक और मानवतावादी कार्यों के लिए विश्व विख्यात हैं। अम्मा जी ने सौख्यम की शुरुआत की ताकि लड़कियों और महिलाओं के पास एक सुरक्षित उत्पाद हो जो प्रदूषण न फैलाता हो। यह अब अच्छी तरह से प्रलेखित है कि डिस्पोजेबल सैनिटरी नैपकिन के अधिकांश ब्रांडों में खतरनाक रसायन और विषाक्त पदार्थ होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।
पिछले साल सौख्यम रियूजेबल पैड्स को नीति आयोग से वीमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवॉर्ड मिला था। इस साल वार्षिक मासिक धर्म स्वच्छता सम्मेलन में, इसे मासिक धर्म स्वच्छता पर सर्वश्रेष्ठ सामाजिक पहल का पुरस्कार दिया गया था। जागरूकता फैलाने और सस्टेनेबल मासिक धर्म स्वच्छता प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए, सौख्यम उन्नत भारत अभियान के सहयोग से, पूरे उत्तराखंड के कॉलेजों में कार्यशालाएं आयोजित कर रहा है। उन्नत भारत अभियान, भारत सरकार की एक पहल है, जो कॉलेजों को अपने आसपास के गांवों को गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करती हैद्य
प्रवीण बिस्ट, अमृता हॉस्पिटल के सी आई ओ, ने कहा, ”आईआईटी रूड़की के साथ सौख्यम टीम ने उनके गोद लिए हुए गांव की 3000 महिलाओं तक रियूजेबल पैड्स पहुंचाने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट की रूप रेखा तैयार की है द्य” उन्नत भारत अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक, आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर वी के विजय ने बताया, ष्सौख्यम हमारे कॉलेज के छात्रों और ग्रामीण भारत के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। रीयूजेबल सैनिटरी पैड के लिए भारत द्वारा आईएसओ मानकों को अपनाना सस्टेनेबल मासिक धर्म स्वच्छता उत्पादों की बढ़ती आवश्यकता की ओर संकेत देता है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments