Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधसंदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी हुई मिली युवती

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी हुई मिली युवती

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के एक रिजार्ट में संदिग्ध स्थिति में एक युवति फांसी के फंदे पर लटकी मिलीI जिसके बाद परिजनों और ग्रामीण ने घटना को लेकर भारी हंगामा करते हुए रिजार्ट मलिक वह मैनेजर को पीट डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में रिजार्ट मालिक और मैनेजर को हिरासत में ले लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर संगम चटृी के काफलो गांव स्थित एक रिजार्ट में यह घटना सामने आई है। रिजार्ट के कर्मचारियों द्वारा फोन पर जानकारी दी गई कि रिजार्ट में काम करने वाली युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती रिजार्ट के पास के गांव की रहने वाली थी। सूचना पाकर पुलिस के साथ-साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए जिनके साथ कुछ अन्य ग्रामीण भी थे। युवती को फांसी पर लटका देखकर ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। क्योंकि युवती के पैर जमीन पर टिके हुए थे। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि उनकी बेटी बिना किसी कारण आत्महत्या नहीं कर सकती, उनका कहना है कि उसकी हत्या की गई।

आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने रिजार्ट के मालिक और मैनेजर के साथ जमकर मारपीट की, फिलहाल पुलिस ने मालिक और मैनेजर को हिरासत में ले लिया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार युवती लगभग एक साल से रिजार्ट में काम कर रही थी ग्रामीणों से पूछताछ में उन्होंने कहा है कि वह एक समझदार और अच्छी लड़की थी कभी उसके बारे में किसी ने कोई ऐसी बात नहीं सुनी। पूछताछ में यह भी पता चला है कि वह कल बाजार भी गई थी फिर बीती रात ऐसा क्या कुछ हुआ कि उसकी हत्या कर दी गई या फिर उसने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने रिजार्ट में लगे सीसीटीवी को अपने कब्जे में ले लिया है तथा रिजार्ट के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि राज्य के रिजार्ट में तमाम तरह के अनैतिक काम होते हैं। अभी ऋषिकेश के रिजार्ट में काम करने वाली अंकिता की हत्या के बाद अब उत्तरकाशी के इस रिजार्ट में एक लड़की की इस तरह से जान जाना यही बताता है कि रिजार्ट में काम करने वाली लड़कियां और महिलाएं कतई भी सुरक्षित नहीं है। घटना की सूचना पाकर सीओ उत्तरकाशी भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस का कहना है की जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments