Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसंकल्प यात्रा के तहत ग्रामपंचायतों में हुआ बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन

संकल्प यात्रा के तहत ग्रामपंचायतों में हुआ बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन

बाजपुर। विकासखंड बाजपुर (ग्राम पंचायतें-बन्ना खेड़ा एवं बन्ना खेड़ासानी) एवं सितारगंज (ग्राम पंचायतें- पिपलिया, निर्मलनगर) एवं रुद्रपुर  (ग्राम पंचायतें-तुर्कगौरी, गडरिया बाग) खटीमा (ग्राम पंचायतें- सड़ा सड़िया, सुजिया )गदरपुर ( ग्राम पंचायत-रोशनपुर, रफी नगर) में लाभार्थीपरक योजनाओं के संतृप्तीकरण हेतु लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समस्त ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर के आयोजन में स्वास्थ्य विभाग मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग, गन्ना विकास विभाग नलकूप विभाग खाद्य विभाग, पेयजल विभाग,समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास विभाग द्वारा स्टाल लगाई गई। उक्त आयोजित कार्यक्रमों में विभागीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित लाभार्थियों को आई.ई.सी प्रचार वाहन की एलईडी के माध्यम से विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया साथ ही मौके पर लाभार्थियों को संबंधित विभागों द्वारा राज सहायता पर निवेशोंध्सामग्रियों का वितरण भी किया गया। समस्त कार्यक्रमों में लाभार्थियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत मेरी कहानी मेरी जुबानी का अनुभव साझा किया गया। समस्त ग्राम पंचायतों में हेल्थ कैंप भी लगाए गए जिसमें लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।  ग्राम पंचायत पिपलिया एवं निर्मल नगर विकासखंड सितारगंज में माननीय मंत्री कैबिनेट उत्तराखंड सरकार सौरभ बहुगुणा भी उपस्थित रहे तथा  लाभार्थियों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई गई। समस्त विभागों द्वारा विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments