Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डरेलवे पुल के पास महिंद्रा गाड़ी ने सांभर को मारी टक्कर

रेलवे पुल के पास महिंद्रा गाड़ी ने सांभर को मारी टक्कर

देहरादून: डोईवाला में लच्छीवाला रेलवे पुल के पास एक महिंद्रा गाड़ी के सामने सांभर आ गया। जिससे वाहन पलट गया और हादसे में सांभर की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को लच्छीवाला रेलवे पुल के पास एक महिंद्रा गाड़ी सांभर को टक्कर मारने के बाद पलट गई। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिंद्रा गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलटी है।वाहन में आठ लोग सवार थे। जिन्हें हादसे में हल्की चोट आई है। मौके पर वन विभाग की टीम भी मौजूद थी।

जिनके द्वारा बताया गया कि उक्त महिंद्रा गाड़ी के चालक से एक सांभर को टक्कर मारी गई, जिसमें सांभर की मौत हो गई है। जिसके बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए चालान किया गया।लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि सांभर करीब तीन साल का था। जिसका पोस्टमार्टम कर शव को दफना दिया गया है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments