Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डमेले जाने को लेकर घर से निकली  युवती तीन दिन से लापता

मेले जाने को लेकर घर से निकली  युवती तीन दिन से लापता

पौड़ी: श्रीनगर क्षेत्र में एक युवती मेले में जाने की बात कह कर घर से निकली थी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी युवती घर नहीं पहुंची। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर कोतवाली स्थित महिला थाने में एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बीस वर्षीय पुत्री 30 नवंबर को मेले में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। जिसके बाद से वह घर वापस नही लौटी। उन्होंने अपने रिश्तेदारों व हर संभव जगह उसे तलाश किया, किन्तु उसका कुछ पता नही चल पाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस श्रीनगर के सारे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। साथ ही युवती तक पहुंचने के लिए सर्विलांस की मदद ले रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments