Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeउत्तराखण्डवीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने उठाई भाजपा विधायक दलीप सिंह...

वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने उठाई भाजपा विधायक दलीप सिंह के इस्तीफे की मांग

कोटद्वार: लैंसडाउन विधायक दलीप सिंह रावत के वायरल वीडियो के बाद विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया है। कांग्रेस नेत्री अनुकृति गुसाईं रावत ने इसे बीजेपी विधायक की गुंडागर्दी बताया है। साथ ही उन्होंने मामले में विधायक से इस्तीफा लिए जाने की मांग की है।

बीते रोज भाजपा विधायक दलीप सिंह रावत का बीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखण्ड की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस आक्रामक हो गयी है। कांग्रेस नेत्री अनुकृति गुसांई ने इसे सीधे तौर पर विधायक की गुंडागर्दी बताते हुए उसके इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि भाजपा के विधायक सत्ता के नशे में इस हद तक  चूर हैं कि उन्हे अपने सामने हर कायदे कानून बौने नजर आने लगे है। कहा कि भाजपा विधायक दलीप सिंह रावत मर्यादाओं की सीमाओं को बार बार पार कर रहे है। उनके ऐसे कृत्यों से देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था भी आहत हो रही है।

गौरतलब है कि लैंसडॉन से भाजपा विधायक महंत दिलीप सिंह रावत ने अपने कार्यकर्ता के चालान किये जाने से नाराज होकर परिवहन विभाग में कार्यरत हरीश चंद्र सती पर हाथ तक उठा दिया। जिसका वीडियों सोशल मीडिया में जारी होने से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह पूरा प्रकरण शुक्रवार का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भाजपा विधायक किस कदर गुस्से में थे। वह सीधे ही चालान काटने वाले अधिकारी पर हाथ उठाने चले आए। हालांकि इस दौरान आसपास खड़े लोगों को देख विधायक ने अपना हाथ रोक लिया, लेकिन वायरल वीडियों में साफ दिख रहा है कि इस कर्मचारी को विधायक ने काफी भला बुरा कहा है। बताया जा रहा है कि मामला सिर्फ इतना था कि विधायक की पार्टी के कार्यकर्ता का इस अधिकारी ने नियमानुसार चालान कर दिया था। चालान होने से विधायक इस कदर नाराज हुए कि अधिकारी को मारने के लिए मौके पर ही पहुंच गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments